बॉलीवुड की चमक-दमक से भरपूर दुनिया को उस से मेल कहती ग्लैमरस कारें चाहिए होती हैं और इसीलिए हम मुंबई में इतनी सारी बहुत ही महंगी और शानदार कारें देखते हैं। हालांकि बॉलीवुड की अधिकांश ऐक्टर्स अपनी लग्जरी सेडान और SUVs के कारण भी जाने जाते हैं फिर भी बहुत सारी ऐसी भी लोकप्रिय ऐक्ट्रेसेस हैं जो उन आम और साधारण वाहनों का चयन करती हैं जो आम लोगों के बीच में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। आज हम कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस की और उनके गैराज में शामिल सामान्य कारों की बात करेंगे।
श्रद्धा कपूर: Maruti Suzuki Vitara Brezza और Maruti Suzuki Swift
बहुत से लोग नहीं सोच सकते कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी की पसंद Maruti Suzuki Vitara Brezza है। हो सकता है आप यह जान कर चौंक भी जाएं की बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर के पास Vitara Brezza है, और वह भी बहुत ही सामान्य दिखने वाले सफेद रंग में है, जिसमें वह कभी-कभी नज़र भी आती हैं। हालांकि अदाकारा के गैराज में कुछ लग्जरी वाहन भी हैं। उनके पास एक Maruti Swift भी है जिसका वह नियमित रूप से उपयोग करती हैं। श्रद्धा कपूर के पास एक Mercedes-Benz GLA सहित कई महंगी कारें भी हैं।
सारा अली खान: Maruti Suzuki Alto, Jeep Compass, Honda CRV
उनकी स्टार स्थिति और एक भारतीय शाही खानदान का सदस्य होने के बावजूद, सारा अली खान के पास अन्य सेलेब्रिटीज़ की तुलना में बहुत ही साधारण कार संग्रह है। उनके के पास वे वाहन हैं जो आम लोगों के बीच अधिक देखे जाते हैं जैसे Honda CRV, Maruti Suzuki Alto और Jeep Compass. सारा के गैराज में दो ऐसी भी कारें हैं जिनकी भारतीय बाजार में अब बिक्री बंद हो गई है।
किम शर्मा: Tata Nano
किम शर्मा ने सबको चौंका दिया जब उनकी टाटा नैनो ड्राइव करती हुई कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, इस कार का प्रयोग वो जिनमें वह अपनी टाटा नैनो को जिम जाने और किराना खरीदने के लिए कर रही थी। टाटा नैनो एक ऐसी कार है जिसका अपने वाहन के रूप में चयन बहुत कम सेलिब्रिटी करेंगे, क्योंकि इसे भारतीय कार बाजार में देश की सबसे सस्ती कार के रूप में पेश किया गया था।
नुसरत भरूचा: Mahindra Thar
Mahindra Thar एक ऐसा विशेष और अनूठा लाइफस्टाइल SUV विकल्प है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हे लक्जरी वाहन तो चाहिए लेकिन वो इसके लिए बड़ी धनराशि नहीं खर्च करना चाहते। कई सेलिब्रिटीज़ भी Mahindra Thar के चार्म से अछूते नहीं हैं ,जिनमें नुषरत भरूचा भी शामिल है। इनके पास एक रॉकी बेज रंग की Mahindra Thar है।
ईशा गुप्ता: Ford EcoSport
अपने प्राइम पर, Ford Ecosport अपनी माचो अपील और मजेदार ड्राइविंग डायनेमिक्स की वजह से भारतीय कार बाजार में सबसे अधिक बिकने वाले कॉम्पैक्ट SUV में से एक थी। इसने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के गैराज में भी अपना स्थान बनाया। एशा गुप्ता के पास एक नीले रंग की एक Ford Ecosport है।
फातिमा साना शेख: Hyundai Creta
क्रेटा को भारतीय बाजार में सबसे सफल कारों में से एक माना जाता है। इसने मिड-साइज SUV क्रांति की शुरुआत की और बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक बनी रही है। फातिमा साना शेख के पास Creta की पिछली पीढ़ी की कार है, जिसे बहुत से लोग मॉडल की सबसे अच्छी कार मानते हैं।