Advertisement

MS Dhoni की सबसे powerful car-the 700 BHP Jeep Cherokee SRT की दुर्लभ तसवीरें

महेंद्र सिंह धोनी, या जिन्हे हम माही भी कहते हैं -द लीजेंडरी इंडियन क्रिकेटर, cars और bikes के प्रति अपनी प्रेम के लिए जाने जाते हैं। धोनी के पास भारत का सबसे बड़ा  कार्स और बाइक्स का संग्रह है, और इसमें दुनिया भर के एक से एक बढ़िया वाहन शामिल हैं। 2019 में जब धोनी भारतीय सेना को अपने सेवाएं दे रहे थे तब उनकी पत्नी, साक्षी सिंह, देश की पहली Jeep Grand Cherokee – Trackhawk  SUV घर लेकर आयीं।  हाल ही में, लोगों ने इसे राँची में पार्क देखा और फिर से एक बार इसकी तसवीरें इंटरनेट पर धमाल मचाने लगीं।

M.S. धोनी की Jeep Grand Cherokee – Trackhawk की तस्वीरें कार क्रेज़ी इंडिया द्वारा उनके आधिकारिक  इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई हैं। पोस्ट के अनुसार, तस्वीरें रांची, झारखंड से हैं, जहां धोनी अपने बड़े बंगले में अपने पूरे संग्रह के साथ रहते  हैं। तस्वीरों का कैप्शन कहता है, “नो रिप्लेसमेंट फॉर डिस्प्लेसमेंट (एक बड़े और ज़्यादा CC वाले इंजिन की कोई बराबरी नहीं है), यहां भारत की एकमात्र जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक है जो कि रांची से है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं किसकी है?? तस्वीरों के लिए धन्यवाद @thedscollection.”

 

पहली तस्वीर में जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक को पीछे से दिखाया गया है। गाड़ी का रंग वेलवेट रेड पर्ल है। इस कार के लिए धोनी की पत्नी ने एक ख़ास वैनिटी नंबर प्लेट प्राप्त की , जिसका नंबर 7781 है, यह धोनी की पसंदीदा संख्या है। दूसरी तस्वीर इस विशाल एसयूवी को साइड प्रोफाइल से दिखाती है। मध्यमें, तीसरी तस्वीर इस एसयूवी के निर्माता, जीप/डॉज के 6.2 लीटर हेमी बैज को दर्शाती है। अंत में, चौथी तस्वीर बॉनट में स्कूप को दिखाती है।

आप को यह भी बताते चलें की यह इतनी ख़ास क्यों है? यह अत्यधिक महंगी और शक्तिशाली जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक है। उस समय यह ग्रैंड चेरोकी का पहला और एकमात्र ट्रैकहॉक वेरिएंट था जो भारत में था। धोनी की पत्नी, साक्षी सिंह, ने सेना से वापस आने पर उनके लिए इसे  उपहार के रूप में इंटीग्रेट किया था।

 

Utkarsh Deshmukh

Utkarsh is a passionate car enthusiast and Feature Writer at Cartoq.com for over two years. He specializes in writing up-to-date news stories and deep dives into the auto industry. With a knack for cutting through the noise, Utkarsh delivers clear and informative pieces that keep readers engaged and informed about the latest in cars. (Full bio)