मशहूर बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने को पुणे की सड़कों पर हाल ही में Harley Davidson Sportster 883 cruiser मोटर-साइकिल पर देखा गया | हालाँकि वो इस मोटर-साइकिल को चला नहीं रहीं थीं | माधुरी दीक्षित नेने पुणे में अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ की शूटिंग के लिए आई हुईं हैं |
अभिनेताओं को अक्सर महंगी कार्स और बाइक्स पर फिल्मों में देखा जाता है मगर बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को फिल्मों में Harley Davidson जैसी ताकतवर बाइक चलते हुए कम ही देखा गया है | अब जबकि माधुरी दीक्षित एक मराठी फिल्म में Harley Davidson की सवारी करती हुई दिखेंगी तोह मुमकिन है कि कई और अभिनेत्रियाँ इस चलन को आगे बढाएं और महँगी बाइक्स पर नज़र आयें |
अगर हम Harley Davidson Sportster 883 की बात करें तो ये अमरीकी cruiser motorcycle कंपनी द्वारा भारत में कुछ साल पहले लांच की गयी पहली कुछ बाइक्स में से एक थी | Sportster 883 पहली Harley बाइक थी जिसे CKD रूट के द्वारा इस मोटरसाइकिल कंपनी की हरयाणा के बवल में स्थित इकाई में असेम्बल किया गया था | इस मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड 883 सीसी V-Twin इंजन है और ये अपनी अनोखी ‘potato-potato-potato’ एग्जॉस्ट आवाज़ के लिए मशहूर है |
इसका इंजन 5,500 RPM पर 50 BHP की अधिकतम पॉवर पैदा करता है और 3,500 RPM पर 70 NM की अधिकतम टार्क उत्पन्न करता है | इसमें 5-स्पीड मन्युअल गियरबॉक्स है और इस बाइक का वजन 256 किलो है | इस बाइक के 2018 संस्करण में ABS और फ्यूल इंजेक्शन भी उपलब्ध है | इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.26 लाख रूपए है | Harley Davidson इस Sportster के एक और संस्करण भी मार्केट में उतार चुकी है | इसमें और भी बड़ा 1,200 सीसी V-Twin मोटर इंजन है | इस Sportster 1200 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रूपए है |
उन बाइक दीवानों के लिए जो एक सस्ती Harley Davidson खरीदना चाहते हैं, कंपनी Street 750 और Street Rod जैसी बाइक्स बाज़ार में उत्तर चुकी है | इन बाइक्स को बनाने के लिए पार्ट्स भी भारत में ही उपलब्ध है | इस वजह से Harley इन बाइक्स की कीमत काफी कम रखने में भी सफल हुई है | जहाँ Street 750 की शुरूआती कीमत 5.14 लाख रूपए है वहीँ Street Rod की शुरुआती कीमत 6.18 लाख रूपए है | दोनों ही बाइक्स में लिक्विड कूल्ड 750 सीसी V-Twin इंजन है मगर इनकी क्षमता भिन्न है | जहाँ Street 750 पैदा करती है 47 BHP और 59 NM वहीँ Street Rod का इंजन उत्पन्न करता है 70 BHP और 62 NM | दोनों ही बाइक्स में ABS उपलब्ध है |
Via PuneMirror